Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण आज से, गोपालगंज को देंगे 139 करोड़ की सौगात

प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार
Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज (शनिवार) को गोपालगंज पहुंचेंगे. इस दौरान वे गोपालगंज में गांव का भ्रमण कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. साथ ही जिले को 139 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे.
Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज (शनिवार) को गोपालगंज पहुंचेंगे. इस दौरान वे गोपालगंज में गांव का भ्रमण कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज को 139 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. वे 61 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. मुख्य रूप से सिधवलिया में 21 करोड़ 60 लाख की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) का उद्घाटन करेंगे.
रिमोट कंट्रोल से जिले की 61 अन्य योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
वहीं रिमोट कंट्रोल से जिले की 61 अन्य योजनाओं से होने वाले कार्य का उद्घाटन करेंगे. इसमें तीन करोड़ 51 लाख की राशि से बनने वाले जिला उत्पाद कार्यालय, चनावे जेल में एक करोड़ 62 लाख की लागत से बन रहे एक पुरुष कक्षपाल बैरक तथा एक करोड़ 39 लाख की लागत से बन रहे महिला कक्षपाल बैरक समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं. कई नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन होगा.
तालाब, स्वास्थ्य केंद्र तथा स्कूलों का भी होगा जीर्णोद्धार
गोपालगंज के अलग-अलग गांवों में तालाब, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल तथा अन्य भवनों के जीर्णोद्धार का भी उद्घाटन होगा. वहीं सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पकड़ी टोला में अलग- अलग योजनाओं के तहत 63 लाख की लागत से हुए 13 कार्यों का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार करेंगे. इसमें पोखर, पशु शेड, बत्तख शेड, बकरी शेड, रनिंग ट्रैक, चिल्ड्रेन पार्क, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र आदि शामिल हैं.
Also Read: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती
पांच जनवरी को पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर
बता दें कि प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गोपालगंज से हो रही है. पांच जनवरी को सीएम मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. छह जनवरी को वैशाली, सात जनवरी को सीवान, आठ जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का आगमन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










