ट्रेन से कटकर कुदरा स्टेशन के पास चेनारी के युवक की मौत
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.गयाजी- मुगलसराय रेल खंड पर कर्मा-कुदरा गांव के समीप शुक्रवार को चेनारी के युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
चेनारी.
गयाजी- मुगलसराय रेल खंड पर कर्मा-कुदरा गांव के समीप शुक्रवार को चेनारी के युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक चेनारीडीह गांव निवासी टेंगर कुशवाहा का 45 वर्षीय पुत्र अजय कुशवाहा अपने रिश्तेदार के यहां गया था. जहां से लौटने के क्रम में उक्त स्थल पर ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों के पास पहुंची चीख पुकार मच गयी. घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक का शव गांव में पहुंचते ही महिलाओं की करुण चित्कार से माहौल गमगीन हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










