रोहतास: सखी वार्ता कार्यक्रम में बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा की दी गई जानकारी, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

सखी वार्ता कार्यक्रम

रोहतास में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत बालिकाओं के लिए विशेष सखी वार्ता और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Sakhi Varta Awareness Program Sasaram : महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित सखी वार्ता एवं पौधारोपण कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Rohtas News : बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक मो. शमीम अंसारी ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन-181, बाल विवाह निषेध कानून, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य तय करने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में हेल्पलाइन एवं प्रशासन की सहायता लेने की अपील की.

Sasaram News : संवाद के जरिए दूर की गईं छात्राओं की शंकाएं

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और महिला सुरक्षा, शिक्षा तथा कानूनी अधिकारों से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे. विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें जागरूक और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना और सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था.

डायरी, पेन का वितरण और पौधारोपण

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं के बीच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के लोगोयुक्त डायरी, पेन और अल्पाहार का वितरण किया गया. इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

अधिकारियों और छात्राओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम का समापन महिला एवं बाल विकास निगम के पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ हुआ. आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन