Viral Video: BDO समेत कई पदाधिकारियों ने डांसर पर उड़ाए पैसे, वीडियो हुआ वायरल, अब DM ने जारी किया ये फरमान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2025 9:32 PM

विज्ञापन
Viral Video: BDO समेत कई पदाधिकारियों ने डांसर पर उड़ाए पैसे, वीडियो हुआ वायरल, अब DM ने जारी किया ये फरमान

Viral Video: महाशिवरात्रि के अवसर पर रोहतास प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकारी कर्मियों द्वारा नर्तकी का नाच आयोजित किया गया था. जिसमें रोहतास प्रखंड विकास पदाधिकारी थानाध्यक्ष सहित अन्य कई पदाधिकारी कर्मी की शामिल होने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

Viral Video, डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सासाराम रोहतास: रोहतास प्रखंड कार्यालय परिसर में नर्तकी की नृत्य करते हुए एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो सामने आने पर रोहतास जिलाधिकारी के निर्देश पर डेहरी एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया गया. रोहतास प्रखंड कार्यालय परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सरकारी कर्मियों द्वारा नर्तकी का नाच आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में रोहतास प्रखंड विकास पदाधिकारी थानाध्यक्ष सहित अन्य कई पदाधिकारी कर्मी की शामिल हुए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सरकारी कर्मी नर्तकी के नाच का आनंद लेते हुए और उन पर पैसे उड़ाते हुए दिख रहे हैं. सरकारी कार्यालय में इस तरह के आयोजन की वीडियो सामने आने पर नैतिकता और औचित्य पर सवाल उठने लगे हैं. वीडियो सामने आने के बाद डीएम रोहतास के निर्देश पर डेहरी एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया गया. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कैमरे पर कोई भी आधिकारिक बोलने से परहेज करते हुए वायरल वीडियो के संबंध में गठित जांच टीम की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है. देखें Video:

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन