रोहतास: बिक्रमगंज में 15 करोड़ से बदलेगी सूरत, 27 वार्डों में शुरू होगा नाली-गली निर्माण का काम

बिक्रमगंज नगर पर्षद कार्यालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बिक्रमगंज नगर पर्षद क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से 27 वार्डों में नाली-गली निर्माण योजनाओं को गति मिलने वाली है. पटना हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.
Rohtas news : पटना उच्च न्यायालय द्वारा नाली-गली निर्माण योजनाओं पर लगी रोक हटाए जाने के बाद बिक्रमगंज नगर पर्षद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने वाली है. लंबे समय से लंबित नाली और गली निर्माण योजनाओं के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है.
27 वार्डों में बदलेगी सड़क और जलनिकासी व्यवस्था
नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कोमल कुमारी ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र के सभी 27 वार्डों में नाली और गली निर्माण के लिए करीब 60 योजनाओं का चयन किया गया है. इन योजनाओं पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
रोक हटते ही शुरू होगी निविदा प्रक्रिया
ईओ ने बताया कि हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद अब चयनित योजनाओं की निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. नगर प्रशासन निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है.
बरसात के बाद एक साथ शुरू होगा निर्माण
नगर पर्षद की योजना है कि बरसात समाप्त होने के बाद सभी योजनाओं पर एक साथ काम शुरू कराया जाए. इससे शहर में जर्जर गलियों और जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
नगर प्रशासन का कहना है कि नाली और गली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर क्षेत्र में सड़क व्यवस्था बेहतर होगी और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










