रोहतास: महुली पोखर से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पानी डूबे युवक का फोटो | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पानी डूबे युवक का फोटो | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के महुली गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास एक पोखर से मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. बच्चों ने युवक को डूबते देखा था, जिसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे. शव की पहचान का प्रयास जारी है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के महुली गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप पोखर से मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

खेल रहे बच्चों ने देखा युवक को डूबते

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब छह बजे कुछ बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर पोखर में डूब रहे एक युवक पर पड़ी. बच्चों ने तुरंत गांव पहुंचकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था.

ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पहचान कराने का प्रयास जारी

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी तथा उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 36 घंटे तक थाने में सुरक्षित रखा जाएगा. साथ ही युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन