ePaper

बालू कारोबारियों के दो गुट भिड़े

Updated at : 17 Apr 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बालू कारोबारियों के दो गुट भिड़े

सासाराम न्यूज : पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

विज्ञापन

सासाराम न्यूज : पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

प्रतिनिधि, डेहरी नगर.

डालमियानगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की देर रात बालू कारोबारियों के दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी रौशन कुमार समेत सात थानाें की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. स्थानीय लोगों की मानें, तो समय पर पुलिस प्रशासन के पहुंचने के कारण खूनी संघर्ष होने से बच गया. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि बालू कारोबार से जुड़े दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार लोगों में सुमित कुमार सिंह, चंद्रधारी सिंह उर्फ डब्बू, विश्वजीत कुमार उर्फ विशु व सोमराज सिंह को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के पास से तीन लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया है. जब्त वाहनों में एक फॉर्च्यूनर, एक मारुति का ग्रैंड विटारा व एक थार गाड़ी है. जब्त वाहनों से हॉकी स्टीक व डंडा बरामद किया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश के अनुसार डेहरी मुफस्सिल, डेहरी नगर, डालमियानगर, अकोढ़ीगोला, दरिहट, इंद्रपुरी एवं आरकोठा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. बताते हैं कि सभी गिरफ्तार बालू कारोबारियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं, वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में दर्जनों लोगों के विरुद्ध मारपीट करने और अशांति फैलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन की मदद से इनकी पहचान की जा रही है. पहचान के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन