बालू लदे दो ट्रैक्टरों के साथ दो बाइकें जब्त
Updated at : 17 Apr 2025 4:50 PM (IST)
विज्ञापन

सासाराम न्यूज : ट्रैक्टर चालक व मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
सासाराम न्यूज : ट्रैक्टर चालक व मालिक गिरफ्तार
काराकाट.
अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त दो ट्रैक्टरों के साथ दो बाइकों को जब्त किया गया है. साथ ही चालक व ट्रैक्टर मालिक को पुलिस ने मुंजी गांव के समीप गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ट्रैक्टर मालिक चिकसील गांव निवासी चंदन कुमार पिता शिवजी सिंह तथा चालक पप्पू सिंह पिता श्रीनिवास सिंह है. अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त दो बाइकों को जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अवैध बालू लोड कर ट्रैक्टर मुंजी मुख्य पथ से जा रहा है. सूचना के बाद मुंजी गांव के पास घेराबंदी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों सहित दो बाइकों को जब्त किया गया. चालक व मालिक से कागजात की मांग की गयी, तो किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया गया. अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त चालक व ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




