दीपू हत्याकांड में दो आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
दीपू हत्याकांड में दो आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर

24 अप्रैल की रात अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या

विज्ञापन

24 अप्रैल की रात अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण. दरिगाव थाना क्षेत्र में चर्चित दीपू हत्याकांड के दो आरोपितों ने गुरुवार को सासाराम कोर्ट में सरेंडर किया. इनमें बड़की करपुरवा गांव निवासी विंध्याचल पासवान व राजेश पासवान शामिल हैं. इसकी जानकारी दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में कुल छह लोग नामजद थे, जिनमें मंगलवार को करपुरगांव निवासी भुटानी पासवान के पुत्र राजकेश्वर पासवान व अरविंद पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार को देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था. क्राइम फाइल के अनुसार, आपसी विवाद में 24 अप्रैल को दरिगाव थाना क्षेत्र के बभनगांवा से करपुरवा जाने वाली सड़क पर स्थित पुल के समीप दीपू साह की गोली मार हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन