रोहतास के स्कूलों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, नासरीगंज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
तिरंगा को सलामी देते | Prabhat Khabar Network
नासरीगंज प्रखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
Rohtas News : रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम से पहले स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा. ध्वजारोहण के बाद बच्चों और शिक्षकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
सरकारी स्कूलों में शान से फहराया गया तिरंगा
वसंत प्लस टू उच्च विद्यालय इटिम्हा में प्रधानाध्यापक इंद्रजीत पाण्डेय, उच्च विद्यालय नासरीगंज में एचएम उर्मिला कुमारी, उच्च विद्यालय परसिया में एचएम गुफरान अहमद और राजकीय कृत मध्य विद्यालय इटिम्हा में प्रधानाध्यापक बिंदु प्रसाद ने ध्वजारोहण किया.
महदेवा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, मध्य विद्यालय अमियावर में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, मध्य विद्यालय सवारी में एचएम मोहम्मद जहांगीर आलम, कैथी स्कूल में प्रधानाध्यापक अजय नारायण सिंह, पैगा स्कूल में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और सिकरिया मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह ने तिरंगे को सलामी दी.
सिकरिया उच्च विद्यालय में एचएम अरुण कुमार, जमालपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक पूर्णवासी चौधरी, उर्दू मध्य विद्यालय मौना में एचएम उम्मत रसूल, मध्य विद्यालय पिपरडीह में एचएम अब्दुल माजिद और बभण्डी प्राथमिक विद्यालय में एचएम हीरालाल साह ने ध्वजारोहण किया.
निजी स्कूलों में भी दिखा उत्साह
सोनवैली इंटरनेशनल स्कूल धुस में डायरेक्टर संगीता गुप्ता, जीबीआई स्कूल कर्मा में डायरेक्टर संजय कुमार गुप्ता, कैंडेन्स स्मार्ट स्कूल अमियावर में निदेशक नीलेश कुमार, माउंट व्यू स्कूल में डायरेक्टर जितेंद्र दुबे और गोविंद इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
निर्मल पब्लिक स्कूल घुस में निदेशक कपिलमुनी प्रसाद, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नासरीगंज में निदेशक सुभाष कुशवाहा और संत माइकल एकेडमी स्कूल हरिहरगंज में निदेशक रुमी हुसैन ने तिरंगे को सलामी दी.
गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा समां
ध्वजारोहण के बाद कई सरकारी और निजी विद्यालयों में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण और नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने उनकी खूब सराहना की.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में दिनभर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









