हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय... आजादी के जश्न में डूबा चेनारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेनारी में देशभक्ति का माहौल, हाथों में तिरंगा लिए स्कूल जाते बच्चों के उत्साह से गूंजा पूरा इलाका। देखें खास रिपोर्ट।

विज्ञापन

Rohtas News : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार की सुबह चेनारी का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. सूरज निकलने के साथ ही स्कूलों में ध्वजारोहण की तैयारियां शुरू हो गयीं. इससे पहले ही स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा और तिरंगे के स्टीकर लेकर उत्साह के साथ अपने-अपने घरों से विद्यालय की ओर निकल पड़े.

फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा चेनारी

बच्चों के कदम जैसे-जैसे स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, उनकी जुबान पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंज रहे थे. हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरे पर दिखता देशभक्ति का उत्साह लोगों का ध्यान खींच रहा था. मुख्य बाजार समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही.

फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network

तिरंगे की रंगत में सजे नजर आये बच्चे

कई बच्चे स्कूल की निर्धारित पोशाक में पहुंचे, तो कुछ तिरंगे की रंगत वाले कपड़े पहनकर और हाथों में छोटे-छोटे झंडे लेकर विद्यालय पहुंचे. बच्चों के इस उत्साह को देखकर रास्ते में मौजूद अभिभावक भी गौरवान्वित नजर आये. स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था और वे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निर्धारित समय से पहले ही स्कूल पहुंचने लगे.

बच्चों के उत्साह ने बदला चेनारी का माहौल

स्कूलों की ओर जाते बच्चों के समूह से चेनारी की गलियों और मुख्य बाजार में ऐसा माहौल बन गया, मानो पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया हो. नन्हे-मुन्ने बच्चों की आवाज में गूंजते देशभक्ति के नारों ने आसपास मौजूद लोगों में भी जोश भर दिया.

तिरंगा, नारे और देशप्रेम का दिखा अद्भुत संगम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही चेनारी में तिरंगा, देशभक्ति के नारों और देशप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला. बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने आजादी के पर्व की खुशियों को और खास बना दिया. पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्सव और देशभक्ति का माहौल बना रहा.

फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे स्कूली बच्चे, हाथों में झंडा लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से स्कूल की ओर जाते हुए | Prabhat Khabar Network

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन