अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लड़कियां जख्मी
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

Sasaram News.. थाना क्षेत्र के आरा मोहनियां नेशनल हाइवे पर दिनारा ओवरब्रिज के पास बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार डेढ़ साल की दुधमुंही बच्ची समेत तीन लड़कियां गिरकर जख्मी हो गयी.
विज्ञापन
दिनारा.
थाना क्षेत्र के आरा मोहनियां नेशनल हाइवे पर दिनारा ओवरब्रिज के पास बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार डेढ़ साल की दुधमुंही बच्ची समेत तीन लड़कियां गिरकर जख्मी हो गयी. जख्मियों में कैमूर के कटरा निवासी मुराली राम के डेढ़ वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी, संजीत राम की 8 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी व दिनारा के गोपालपुर गांव निवासी रमेश राम की 16 वर्षीय पुत्री उर्मिला कुमारी है. घटना के बाद मौके पर मौजूद एक ऑटो चालक ने तीनों जख्मी लड़कियों को इलाज के लिए दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया. जख्मी लड़कियों के परिजनों से बात हुई तो बताया कि तीनों लड़कियां दिनारा बाजार करने के लिए गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










