एनएच-19 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत, दो साथी गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मृतक के रोते-बिलखते परिजन

Sasaram News : रोहतास जिले के धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत हो गई. कार में सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. यह घटना बुधवार तड़के करीब 2 बजे की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास जिले के धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुबह करीब 2 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्टी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशिला गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. अभिषेक शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था. जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होने गया था. पार्टी से लौटने के दौरान उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

बहन को रात में नहीं लौटने की दी थी जानकारी

मृतक की बहन आकांक्षा ने बताया कि अभिषेक घर से यह कहकर निकला था कि वह एक पार्टी में जा रहा है. शाम के समय उसने फोन कर बताया था कि वह रात में घर नहीं लौट पाएगा. देर रात धौड़ाढ़ थाना पुलिस ने फोन कर सड़क दुर्घटना में उसके घायल होने की सूचना दी. बाद में परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली.

दो घायलों को वाराणसी किया गया रेफर

हादसे में घायल दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं अभिषेक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया.

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे भद्रशिला गांव में शोक का माहौल है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : सासाराम में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच लोगों पर एफआईआर और 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन