नहर में डूबने से युवक की मौत
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर पुल के समीप बुधवार को नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक उक्त थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी स्व. शंभु चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र छोटेलाल चौधरी बताया जा रहा है.
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण.
अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर पुल के समीप बुधवार को नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक उक्त थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी स्व. शंभु चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र छोटेलाल चौधरी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे छोटेलाल नहर में सिंचाई के लिए पानी का नाला साफ कर रहे थे. नाला साफ होने के बाद तुरंत पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे वो पानी में डूब गये. उसके बाद आसपास के लोगों ने उसे बहता देख. इसकी सूचना पुलिस को दी. उसके बाद शव को स्थानीय लोगों व पुलिस ने पानी से बाहर निकाला. इस संबंध में अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










