पटना की धनवंती ने झारखंड की प्रियंका को पटकनी देकर जीता खिताब

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 9:30 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय महादंगल दंगल प्रतियोगिता. पंजाब, हरियाणा, यूपी, मेरठ व नेपाल तक के पहलवानों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

चेनारी. कुश्ती हमारी परंपरा से जुड़ा है. इससे सिर्फ न शारीरिक सौष्ठव का विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. कुश्ती की पारंपरिक कला को सहेजने के लिए वर्तमान परिवेश में युवाओं को आगे आने की जरूरत है. यह बातें रविवार को महाशिवरात्रि की अवसर पर हो रही दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहीं. प्रतियोगिता का आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर चेनारी प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवियों की ओर से आयोजित किया गया. इसमें पहलवानों ने दांव-पेंच व दमखम दिखाकर कुश्ती प्रेमियों को रोमांचित कर दिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजाब, मेरठ, हरियाणा, बनारस व सीमावर्ती नेपाल, बिहार के कई जिलों के पहलवानों ने भाग लिया. इसमें बिहार के पटना से आयी पहलवान धनवंती व झारखंड की प्रियंका कुमारी के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ. दोनों पहलवानों ने शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन किया. अंततः धनवंती कुमारी ने प्रियंका कुमारी को पटखनी देकर दंगल प्रतियोगिता का विजेता बनी. इस दौरान दंगल कुश्ती में बिहार की भारती और झारखंड राधीका के महिला पहलवान के बीच दंगल काफी रोमांच देखने को मिला. 15 सेकंड में बिहार की भारती पहलवान हुई. निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश के सैफई निवासी देवेंद्र कुमार और पटना के धीरज कुमार चौहान ने निभायी. आंखों देखा हाल राजा गुप्ता ने सुनाया. समिति की ओर से विजेता, उपविजेता व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को ट्रॉफी, नकद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. पटना की धनवंती यादव हरियाणा के संदीप कुमार उत्तर प्रदेश के सफाई के धर्मेंद्र, बनारस के इम्तियाज़ खां, बक्सर के बहादुर पहलवान कैमूर के रियासत पहलवान, पटना के आरती देवी सहित दो दर्जन से अधिक पहलवान दंगल प्रतियोगिता में विजयी हुईं. पूर्व विधायक ललन पासवान ने विजेता पहलवानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि कुश्ती शुद्ध देशी खेल है और इसके आयोजक बधाई के पात्र हैं. कमेटी की मेहनत से ही दर्शकों को श्रेष्ठ पहलवानों के दांव-पेंच देखने को मिलते हैं. ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, कौमी एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण यादव व मंच संचालन राजा गुप्ता ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करता बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य निवेदिता सिंह, चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक भभुआ रामचंद्र यादव, दंगल मंच का अध्यक्ष पप्पू चौबै मुखिया प्रतिनिधि, रामपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख भूरा सिंह, योगेश्वर सिंह यादव डोमन यादव, दंगल प्रतियोगिता व्यवस्थापक विकास कुमार यादव उर्फ सोनू दीपक कुमार संचालन शिवपूजन शास्त्री ने किया. मौके पर कमेटी के सदस्य इंद्रजीत कुशवाहा धर्मेंद्र रजक, उदय पासवान सूर्य देवपाल, शिवपूजन शास्त्री, सुरेंद्र महतो, हरिमोहन प्रसाद शिव शंकर सिंह, रविंद्र मिश्रा उर्फ साहेब बाबा, रामानुज मिश्रा,दिपक यादव, सूचीत सिंह सहित भारी संख्या में दर्शन मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन