बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मौनिया बिगहा गोलंबर क्षतिग्रस्त
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 9:23 PM
स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती व चौकसी पर उठाया सवाल
डालमियानगर.
रविवार की सुबह अनियंत्रित अज्ञात बालू लदे ट्रक की टक्कर से मौनिया बिगहा गोलंबर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि अनियंत्रित बालू लदे ट्रक की टक्कर रविवार के सुबह लगभग 2:30 बजे हुई. टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग जग गये. कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों को देखकर ट्रक चालक घबरा गया और आनन-फानन में ट्रक लेकर भाग निकला. लोगों ने घटना की सूचना डालमियानगर थाने को दी. सुबह पहुंची डालमियानगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक भी क्षतिग्रस्त होकर पलटने से बचा था. ट्रक पलट जाता, तो बड़ी घटना घटित हो जाती. लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रि गश्ती व पुलिस चौकसी न होने से बालू लदे बड़े ट्रक तेज रफ्तार से मौनिया बिगहा गोलंबर से गुजरते हैं. इससे कभी भी बड़ी घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है. मौनिया बिगहा चौक के समीप कई अस्थायी निवास है. जिससे अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने की संभावना बनी रहती है. क्या कहते हैं लोगरात्रि में बालू लदे ट्रक तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कभी-कभी अनियंत्रित हो जाते हैं. इससे गोलंबर के आसपास बने अस्थायी घरों में टक्कर की संभावना बनी रहती है.पूर्णिमा सिंह, दुकान संचालिका मौनिया बिगहा गोलंबररात में मुख्य सड़क की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है. पुलिस गश्ती गाड़ी झंडा चौक के मैदान में मौजूद रहता है. जहां अवैध बालू माफियाओं से मोटा रकम वसूला जाता है. – सत्यनारायण, मौनिया बिगहा निवासीबालू लदे ट्रक का कहर रात में देखने को मिलता है. कहने पर भी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं होती है. रात में पुलिस की गस्ती भी मौजूद नहीं रहती है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. – संदीप कुमार बजरंगी, मौनिया बिगहा निवासीरोहतास इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित तथा नगर पर्षद द्वारा सुसज्जित किया मौनिया बिगहा गोलंबर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया. ध्वस्त के बाद भी स्थानीय थाना व नगर पर्षद द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया.
– सुनीता देवी, मौनिया बिगहा निवासीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










