तकनीकी खराबी से डेहरी में दो घंटे रुकी रही देवघर-वाराणसी वंदे भारत

Updated:
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से डेहरी में दो घंटे रुकी रही देवघर-वाराणसी वंदे भारत

Sasaram news. तकनीकी खराबी के कारण शनिवार की रात डेहरी रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रुकी रही.

विज्ञापन

फोटो- डेहरी रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस. प्रतिनिधि, इंद्रपुरी/डेहरी (रोहतास) तकनीकी खराबी के कारण शनिवार की रात डेहरी रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रुकी रही. आरपीएफ पोस्ट डेहरी के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम ने बताया कि तीन मई को गाड़ी संख्या 22499 (देवघर-वाराणसी एक्सप्रेस) अप डेहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर अचानक खड़ी हो गयी. स्टाफ के साथ अटेंड किया गया, तो पाया कि उक्त ट्रेन के कोच संख्या सी थ्री के ऊपर का पिंटो टूट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रेन के कोच संख्या सी थ्री के यात्रियों से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि सोननगर रेलवे स्टेशन के पास जब ट्रेन रफ्तार में थी, तब ट्रैक बदलते समय कुछ आवाज सुनाई दी. कुछ देर बाद उक्त कोच में धुआं भर गया. इसकी सूचना चालक को दी गयी, तो ट्रेन डेहरी रेलवे स्टेशन पर रोकी गयी. कर्षण विभाग के वरीय अनुभाग अभियंता आलोक कुमार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पिंटो को उक्त कोच से अलग किया. इसके बाद उक्त ट्रेन समय-22:00 बजे गंतव्य को प्रस्थान कर गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन