लगेश्वर बिगहा गांव में घर से नकद व गहने ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
लगेश्वर बिगहा गांव में घर से नकद व गहने ले उड़े चोर

Sasaram news. प्रखंड क्षेत्र के लगेश्वर बिगहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

फोटो-15- चोरी के सामान को देखता डॉग स्क्वाड. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के लगेश्वर बिगहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह मिली, जब लोग जगे, तो पाया कि घर में कपड़े आदि बिखरे हैं और कमरे का ताला टूटा हुआ है. घर के मालिक यशवंत सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है अज्ञात चोर घर में घुसकर दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, बर्तन आदि व 28000 रुपये नकद ले गये हैं. घटना के बाद सुबह में चोरी हुई दो अटैची गांव के बाहर बधार में मिली. अटैची से रुपये व गहनाें समेत कीमती सामान गायब था. कुछ साड़ियां बिखरी पड़ी थीं. चोरों की पहचान के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड को बुलाया. डॉग चोरी के स्थान से बधार में मिली अटैची तक गया. लेकिन उसे भी चोरों को कोई सुराग नहीं मिला. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चोरों की पहचान के लिए डॉग स्क्वाड को लाया गया था. लेकिन उससे भी सफलता नहीं. इस मामले में अन्य तरीके से कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन