पूजा कर लौटते समय नयी बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
पूजा कर लौटते समय नयी बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

Sasaram news. प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव निवासी उपेंद्र चौधरी की 40 वर्षीया पत्नी की सड़क हादसे से मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपेंद्र अपनी नयी बाइक की पूजा करने के लिए ताराचंडी गये हुए थे.

विज्ञापन

बाबूगंज के पास जानवर के बचाने में बाइक से गिर गयी थी मंजू देवी फोटो-55-सरैया स्थित आवास पर रोते-बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, तिलौथू. प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव निवासी उपेंद्र चौधरी की 40 वर्षीया पत्नी की सड़क हादसे से मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपेंद्र अपनी नयी बाइक की पूजा करने के लिए ताराचंडी गये हुए थे. उनके साथ पत्नी भी थी. ताराचंडी से पूजा कर लौटने के क्रम में बाबूगंज मोड़ के पास कोई जानवर सामने आ गया, जिसे बचाने में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और उपेंद्र चौधरी की पत्नी मंजू देवी बाइक से गिर गयी. इसे गंभीर चोट लग गयी. आनन फानन में तिलौथू पीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने सासाराम के लिए रेफर कर दिया. फिर सासाराम से भी डॉक्टरों ने बनारस के लिए रेफर कर दिया. बनारस ले जाने के क्रम में उपेंद्र चौधरी की पत्नी मंजू देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सरैया पंचायत के मुखिया अमित गुप्ता ने बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है. पूरा गांव मर्माहत है. शव घर पर आ गया. परिजनों की स्थिति ठीक नहीं है. मृतका अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन