Sasaram News : एनडीए का बिहार विधानसभा चुनाव में जीत तय : उमेश कुशवाहा

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 8:59 PM

विज्ञापन

इस बार बिहार की जनता एनडीए को वोट देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी.

विज्ञापन

चेनारी. इस बार बिहार की जनता एनडीए को वोट देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. सभी कार्यकर्ता अभी से ही एकजुट होकर बिहार सरकार द्वारा चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं. बिहार में नीतीश कुमार व केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश विकसित हो रहा है. बिहार विकास के क्षेत्र में तेजी से बदल रहा है. उक्त बातें राम दुलारी गंगा इंटर स्तरीय हाइस्कूल चेनारी में रविवार को एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहीं. उन्होंने कहा मैदान में जुटा जन सैलाब बता रहा है कि इसबार रोहतास जिले के सातों विधानसभा सीट पर एनडीए का कब्जा होगा. इसके लिए घटक दल पांच पांडव मिलकर अभी से ही कार्य कर रहे हैं. पहले सरकार केवल 200 रुपये की वृद्धा पेंशन देती थी. लेकिन, नीतीश कुमार ने इसे पहले बढ़ाकर चार सौ किये और अब 1100 रुपये कर दिया है. इसके अलावा आम लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे गरीबों की जिंदगी में बदलाव आ रहा है. बिहार सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री सह चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से अब तक बिहार को संभालने का काम किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए एनडीए प्रत्याशियों का साथ देने की अपील की. पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हजारों की संख्या में चेनारी विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आये हुए कार्यकर्ता और समर्थकों ने यह साबित कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए इतिहास रचने का काम करेगी. उधर, जदयू नेत्री कुमारी सुप्रिया पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार में महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिली है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की. संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित सम्मेलन को आरएलएम संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, हम के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, हम जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान, लोजपा रामविलास संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष छोटेलाल पासवान आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर अशोक प्रजापति, संजीव राम, महेंद्र बैठक, संतोष शुक्ला, प्रमोद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, मृत्युंजय शुक्ला, भागवत जायसवाल, पूर्व प्रमुख विनोद गौतम, विशाल आनंद, सत्यनारायण पासवान, अरुण पांडे, रामजी पाठक, धर्मेन्द्र चौधरी, चिंटू चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन