ePaper

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी हॉकी प्रतियोगिता

Updated at : 24 Aug 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी हॉकी प्रतियोगिता

ष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता का संचालन हॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के तत्वावधान में किया जायेगा. प्रतियोगिता में कैमूर जिले की टीम को भी आमंत्रित किया गया है. विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. आयोजन की सभी तैयारी पूर्व खिलाड़ियों की देखरेख में की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को उचित माहौल मिल सके. प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए हॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारी चल रही है. इस बार दमदार तरीके से खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन