डेहरी में बाल तस्कर को गिरफ्तार कर 12 बच्चियों को कराया गया मुक्त

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :11 May 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
डेहरी में बाल तस्कर को गिरफ्तार कर 12 बच्चियों को कराया गया मुक्त

Sasaram news. आरपीएफ डेहरी ने बाल मजदूरी के लिए ले जायी जा रही 12 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बाल मजदूरी कराने के लिए बच्चियों को ले जा रहा था पटना के मसौढ़ी का निरंजन फोटो-2-हरे ढके चेहरे में रेस्क्यू की गयी 12 नाबालिग बच्चियां, लाल ढके चेहरे में गिरफ्तार तस्कर व आरपीएफ कर्मी. प्रतिनिधि, इंद्रपुरी/डेहरी आरपीएफ डेहरी ने बाल मजदूरी के लिए ले जायी जा रही 12 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया. विगत शनिवार को वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आरपीएफ पोस्ट डेहरी के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में आरपीएफ ने निरंजन कुमार (28) पिता बिजेंद्र पासवान, ग्राम- मेटुथा, थाना मसौढ़ी, जिला पटना को 12 नाबालिग बच्चियों को धागा फैक्ट्री में काम कराने के लिए चेन्नई ले जाने के दौरान डेहरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा. पूछताछ में सभी नाबालिग बच्चियों ने बताया कि 10 से 12 घंटे काम करवाकर प्रतिदिन 375 रुपये दिये जायेंगे. मामला बाल तस्करी का पाकर मौके पर ही वीडियोग्राफी करते हुए सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन संतोष उपाध्याय व चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम रोहतास को इस संबंध में सूचित किया गया. वहीं, निरंजन कुमार को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने कब्जे में लिया गया. बच्चियों को आरपीएफ डेहरी लाया गया. मामला बाल तस्करी/मजदूरी का पाकर सभी नाबालिग बच्चियों व तस्कर निरंजन कुमार को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सभी कागजात सहित राजकीय रेल थाना डेहरी के हवाले कर दिया गया. वहां केस दर्ज कर मामले को न्यायालय रेलवे गया को अग्रसारित किया गया. वहीं, सभी नाबालिग बच्चियों को उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन सासाराम को सही सलामत सुपुर्द किया गया . यह जानकारी आरपीएफ पोस्ट डेहरी के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम ने दी. रेस्क्यू करनेवाली आरपीएफ टीम में डेहरी के उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी व गया के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौधरी शामिल थे. रे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन