सीएचसी में सुविधा व मरीजों के अधिकार सहित कई बिंदुओं को परखा

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :07 May 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में सुविधा व मरीजों के अधिकार सहित कई बिंदुओं को परखा

Sasaram news. जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा सुधारने व अस्पताल के भवन के सौंदर्यीकरण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का एनक्वास असेसमेंट हो रहा है.

विज्ञापन

केंद्रीय एनक्वास की टीम ने लिया सरकारी अस्पतालों का जायजाजांच टीम ने एनक्वास के लिए निर्धारित मानकों का किया मूल्यांकन फोटो-10- दावथ सीएचसी में मूल्यांकन करते केन्द्रीय एनक्वास की टीमप्रतिनिधि, सासाराम सदरजिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा सुधारने व अस्पताल के भवन के सौंदर्यीकरण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का एनक्वास असेसमेंट हो रहा है. अभी वर्तमान में ही एनक्वास असेसमेंट के लिए डेहरी अनुमंडल अंतर्गत सुजानपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को बिहार में पहला स्थान मिला है. जिले के सरकारी अस्पतालों में राज्यस्तर पर मिल रही बेहतर सुविधाओं के आकलन के लिए बुधवार को जिले में केंद्रीय टीम पहुंची और एनक्वास में बेहतर करनेवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ का जायजा लिया. इसमें एनक्वास के लिए सीएचसी में उपलब्ध सुविधा, मरीजों के अधिकार, सपोर्ट सर्विसेज इनपुट, क्लिनिकल सर्विसेज, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन, ओपीडी, पैथोलॉजिकल जांच, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के बैठने की व्यवस्था व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता समेत अन्य मानकों की जांच की. सीएचसी की जांच केंद्रीय जांच टीम में शामिल रामसुरेश चौरसिया व अनुश्री मुखर्जी ने की.

अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए अस्पतालों का हुआ आकलन

रोहतास जिले के दावथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को राज्यस्तर पर एनक्वास प्रमाण पत्र पहले ही मिल चुका है. यह सीएचसी राज्य स्तर पर एनक्वास सर्टिफिकेट पाने वाला जिले का इकलौता अस्पताल है. राज्यस्तरीय सर्टिफिकेट मिलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए इसकी सुविधाओं का आकलन किया गया. जिला कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस डॉ राजीव कुमार ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों को एनक्वास के लिए तैयार किया जा रहा है और आधा दर्जन से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को यह सर्टिफिकेट मिल चुका है. अब राष्ट्रीय स्तर के लिए इन अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है. इसको लेकर दावथ सीएचसी से केंद्रीय टीम ने आंकलन का शुभारंभ किया है. डॉ राजीव कुमार ने बताया कि राज्यस्तर पर निर्धारित मानकों के अनुसार ही केंद्र लेवल पर जांच की. राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर सम्मान के लिए एक ही मानक तय है. उन्होंने कहा कि दावथ सीएचसी का राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट के लिए अवश्य चयन होगा.

सरकारी अस्पतालों में मिल रही बेहतर सुविधा

केंद्रीय असेसमेंट के दौरान दावथ सीएचसी पहुंचे सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा रही है. बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की वजह से जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जिले के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं और और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं. मौके पर डीपीएम अजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा प्रताप सिंह, बीएचएम राजीव कुमार, डॉ विकास कुमार, स्वास्थ्यकर्मी नीतू, रीमा, गीता, मुकेश, गुलाम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन