रोहतास में विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियमका विरोध, SPJ कॉलेज के शिक्षक-कर्मी आज रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
फोटो कैप्शन: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा. | Prabhat Khabar Network
बिहार में प्रस्तावित विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम के विरोध में आज राज्य के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।
Rohtas News : बिहार सरकार की ओर से प्रस्तावित विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी क्रम में शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सोमवार, 10 अगस्त को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इसके बाद सभी कर्मचारी आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे.
प्रस्तावित अधिनियम के खिलाफ शिक्षक-कर्मचारी लामबंद
शांति प्रसाद जैन कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार फुटाब, फुस्टाब और बिहार राज्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है.
संगठन का कहना है कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम को लेकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में असंतोष है. इसी के विरोध में अलग-अलग चरणों में आंदोलन और प्रदर्शन किये जा रहे हैं.
दूसरी बार सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर पहुंचेंगे आरा
संघर्ष मोर्चा के अनुसार 10 अगस्त को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी दूसरी बार सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेंगे. इसके बाद वे विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे. मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जायेगा.
सभी कर्मचारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील
संघर्ष मोर्चा ने कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है. मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन पूरी तरह एकजुट है.
प्रस्तावित संशोधन अधिनियम के विरोध में आगे भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है. संगठन ने कहा कि मांगों को लेकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










