रोहतास: सूर्यपुरा बाजार में पुरानी नाली का निर्माण शुरू, जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत
सड़क पर गिरे बालू से आवागमन बाधित
सूर्यपुरा बाजार में वर्षों से जलजमाव की समस्या पैदा करने वाली पुरानी नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस पहल से स्थानीय लोगों को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नागरिकों ने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग की है.
Rohtas News: स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के बलिहार मुख्य बाजार में लंबे समय से खराब पड़ी पुरानी नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों से नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. नाली के निर्माण से बाजार में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
बताया जाता है कि सूर्यपुरा बाजार में नाली की व्यवस्था खराब रहने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता था. वहीं सामान्य दिनों में भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर पानी जमा रहता था. इससे दुकानदारों के साथ बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.
सुप्रसिद्ध आस्था के बाबा बंगाल नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था.
जल निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर
पुरानी नाली के निर्माण से बाजार के गंदे पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से बाजार में जलजमाव की समस्या बनी हुई थी. नाली निर्माण पूरा होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है.
गुणवत्ता और मजबूती बनाए रखने की मांग
स्थानीय सुदामा पांडे, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, मुकेश गुप्ता, लल्लू जी और उमा साह सहित अन्य लोगों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मजबूती बनाए रखने की मांग की है. लोगों ने उम्मीद जतायी कि नाली का निर्माण मानक के अनुरूप पूरा कराया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में बाजारवासियों को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










