विद्यार्थियों ने सेवा, निष्ठा व ईमानदारी की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सेवा, निष्ठा व ईमानदारी की ली शपथ

नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में विदाई समारोह आयोजित

विज्ञापन

नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में विदाई समारोह आयोजित रोशनी के साथ जिम्मेदारियों का हस्तांतरण, भावुक माहौल में विदाई समारोह प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में वर्ष 2022 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई, पासिंग द लाइट व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम स्थल पर शुरुआत से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं के चेहरों पर विदाई की हल्की उदासी और भविष्य को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था. कार्यक्रम के दौरान जब पासिंग द लाइट की रस्म शुरू हुई, तो पूरा सभागार शांत और भावुक हो गया. वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने दीप की रोशनी जूनियर साथियों को सौंपते हुए ज्ञान, अनुभव और जिम्मेदारियों का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया. इस दृश्य ने माहौल को खास बना दिया. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में अपने पेशे के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना बनाए रखने की शपथ ली. निदेशक प्रो. डॉ नीरज कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि यह समारोह केवल विदाई नहीं, बल्कि एक नयी शुरुआत है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को पेशेवर नैतिकता को जीवन में अपनाने पर जोर दिया. मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. डॉ. कुमार आलोक प्रताप के आगमन पर उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम करना केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, समर्पण और संवेदनशीलता को अपने जीवन का आधार बनाने की सलाह दी. निरंतर सीखना ही सफलता की कुंजी विशिष्ट अतिथि सुदीप कुमार सिंह ने बदलते स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि निरंतर सीखना ही सफलता की कुंजी है और खुद को अपडेट रखना बेहद जरूरी है. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसकी प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया. गीत, नृत्य और यादों से भरे पलों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया. अंत में अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन