छात्रों ने सीखा आपातस्थिति में सुरक्षित रहने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
छात्रों ने सीखा आपातस्थिति में सुरक्षित रहने का तरीका

Sasaram news. नगर पंचायत चेनारी स्थित पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी में युद्ध के दौरान नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल छात्रों ने किया. इस दौरान छात्रों को आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का अभ्यास किया.

विज्ञापन

फोटो-1- पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी में मॉक ड्रिल करते छात्र. प्रतिनिधि, चेनारी नगर पंचायत चेनारी स्थित पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी में युद्ध के दौरान नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल छात्रों ने किया. इस दौरान छात्रों को आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का अभ्यास किया. सायरन बजते ही छात्रों ने ब्लैकआउट प्रक्रिया का पालन किया. बिजली के उपकरण बंद कर दिए. शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ गये. मॉक ड्रिल के दौरान छात्रों को आपात स्थिति में भगदड़ से बचने का निर्देश दिया गया. प्राचार्य राजीव रंजन सिंह, शिक्षिका रुचि तिवारी, मुस्कान खातून आदि ने छात्रों को बताया कि आपदा के समय धैर्य, अनुशासन और सूझबूझ सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. इसके लिए अभ्यास भी जरूरी है. मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया. छात्रों को घायल स्थिति में किसी व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने, उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की ट्रेनिंग दी गई. छात्रों को आम लोगों की मदद कैसे की जा सकती है, इसके भी गुर सिखाये गये. इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा जैसे लू लगने व ठनका गिरने की स्थिति में बचाव के लिए क्या उपाय करना चाहिए? इस पर भी विस्तार से जानकारी दी गयी. मॉक ड्रिल में छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह दिखाया. मौके पर सौरभ कुमार, अनूप चौबे, रेखा सिंह, मनोज सिंह, संतोष गुप्ता, अमृता जायसवाल, धीरज पांडेय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन