Sasaram News : पांच लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 02 Aug 2025 9:22 PM

विज्ञापन

आरपीएफ डेहरी व सीआइबी गया ने 25 करीब गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया़

विज्ञापन

इंद्रपुरी/डेहरी़ आरपीएफ डेहरी व सीआइबी गया ने 25 करीब गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया़ आरपीएफ पोस्ट डेहरी के निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम ने बताया शुक्रवार को अपराध नियंत्रण व यात्री सुविधाओं के मद्देनजर अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर गश्त आपराधिक गतिविधि निगरानी के क्रम में संजय प्रसाद, उम्र 58 वर्ष, पिता स्व हीरा लाल साह, निवासी नटवार रोड बिक्रमगंज रजिस्ट्री कार्यालय के पास वार्ड-24 के एक व्यक्ति को 25 किलो 080 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 5,00,000 (पांच लाख रुपये) के साथ विधिक कार्यवाही करते हुए अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पकड़ा गया. मौके की समस्त कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त गांजा व गिरफ्तारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना सोन नगर को सुपुर्द किया गया. मौके पर उप निरीक्षक मनोज कुमार, शिवराज शाह, आरक्षी सर्वोदय पासवान, आरक्षी उमेश कुमार सिंह व अपराध आसूचना शाखा रेलवे सुरक्षा बल गया के निरीक्षक चंदन कुमार व आरक्षी दीपक कुमार ओझा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन