ePaper

रील बनाने में बिक्रमगंज की एसआइ व होमगार्ड जवान सस्पेंड

Updated at : 04 Jul 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
रील बनाने में बिक्रमगंज की एसआइ व होमगार्ड जवान सस्पेंड

वर्दी के साथ रील वायरल होने पर बिक्रमगंज थाना की एसआइ व होमगार्ड पर एसपी ने की कार्रवाई

विज्ञापन

वर्दी के साथ रील वायरल होने पर बिक्रमगंज थाना की एसआइ व होमगार्ड पर एसपी ने की कार्रवाई प्रतिनिधि, बिक्रमगंज. बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित एक महिला सब-इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान सोनू कुमार को वर्दी में रील बनाना महंगा पड़ा गया. उनका रील वायरल होने पर एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है. इसी पुष्टि करते हुए एसपी रौशन कुमार ने कहा कि वर्दी में रील बनाने के कारण दोनों को सस्पेंड किया गया है़ बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि थाना को अब तक किसी के निलंबन की लिखित सूचना नहीं मिली है. लेकिन, अगर एसपी साहब का आदेश है, तो इसमें कुछ कहने को नहीं बचता है. इधर, सुबह से ही दोनों पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल होने लगा था. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. पर, यह सही है कि वीडियो बनाने में ही दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. अब आलम यह है कि कई ऐसे भी पुलिसकर्मी नजर आये, जो अपना फोटो भी मोबाइल से डिलिट करने लगे हैं. कहीं गलती से परिवार के लोग इसे वायरल ना कर दें. लोगों ने कहा कि वर्दी की गरिमा होती है. नाचने-गाने के लिए वर्दी नहीं बनी है. इसका कड़क रोल होता है, ना की रील बनता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन