श्री त्रिड़डी स्वामी डिग्री कॉलेज का जून में होगा उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
श्री त्रिड़डी स्वामी डिग्री कॉलेज का जून में होगा उद्घाटन

जीयर स्वामी जी ने त्रिदंडी स्वामी मंदिर व कॉलेज निर्माण स्थल पर पहुंच लिया जायजा

विज्ञापन

जीयर स्वामी जी ने त्रिदंडी स्वामी मंदिर व कॉलेज निर्माण स्थल पर पहुंच लिया जायजा प्रतिनिधि, सूर्यपुरा/दावथ. दावथ प्रखंड के परमानपुर में बन रहे त्रिदंडी स्वामीजी मंदिर व सरकारी डिग्री कॉलेज निर्माण स्थल पर संत श्री जीयर स्वामी जी ने पहुंच कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की. मंदिर निर्माण के साथ ही सरकारी डिग्री कॉलेज के उद्घाटन की तिथि की तैयारी पर चर्चा हुई, जिसका उद्घाटन संभवतः 27 जून को किया जायेगा. वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के संचालन में संचालित होने वाला दावथ प्रखंड के परमानंद नगर स्थित श्री त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन अप्रैल माह में ही होने वाला था. कॉलेज कैंपस में बन रहे दो भवन का निर्माण कार्य कुछ बाकी रह गया है. इसके कारण उद्घाटन का कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया है. प्रशासनिक भवन में जमीन पर टाइल्स लगाने का काम अभी भी बाकी है, जबकि प्रशासनिक भवन में लगभग सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है. फिनिशिंग का काम अभी बाकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग जून तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जायेगा. इस कॉलेज का निर्माण कैंपस में लगाये गये कार्य विवरणी सूचना पट्ट के अनुसार जनवरी 2026 तक ही पूरा करना था. लेकिन, अभी भी शैक्षणिक भवन का एक फ्लोर का कुछ काम बाकी है, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम संचालित किया जायेगा. निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि के अनुसार बाकी बचे काम को जल्द पूरा करने की बात कही गयी है. विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ परमानपुर सहित आसपास के जितने भी गांव के गार्जियन हैं, वे इस कॉलेज के उद्घाटन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. परमानपुर के ग्राम वासियों का कहना है इस कॉलेज के उद्घाटन के बाद पूरे दावथ प्रखंड सहित आसपास के कई जिलों के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा अपने गांव में ही प्राप्त कर पायेंगे. यह कॉलेज रोहतास भोजपुर बक्सर तीनों जिलाें के बॉर्डर पर स्थित है. इससे केवल रोहतास ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों के कई प्रखंडों के छात्र-छात्राओं के लिए भी पांच से सात किलोमीटर की दूरी पर सरकारी कॉलेज में शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन