धरमपुरा के चार छात्रों ने बनाई ‘खाद छींटने की मशीन’, राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ बच्चों का प्रोटोटाइप

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक के साथ सभी छात्र।

शिक्षक के साथ सभी छात्र।

Sasaram News: रोहतास के नोखा प्रखंड अंतर्गत धरमपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के आठवीं कक्षा के चार छात्रों का प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चुना गया है. ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा आयोजित विकसित भारत बिल्डथॉन प्रतियोगिता में इस सफलता से स्कूल के शिक्षकों और बच्चों में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

Sasaram News (रंजन कुमार): रोहतास जिला के नोखा प्रखंड के धरमपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के चार छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है. ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा आयोजित विकसित भारत बिल्डथॉन (वीबीबी) प्रतियोगिता में इन बच्चों के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की खबर मिलते ही विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में भारी खुशी व्याप्त है और हर तरफ से बच्चों को बधाइयाँ मिल रही हैं.

शिक्षक आकाश सिंह के निर्देशन में तैयार किया कमाल का मॉडल

चयनित छात्रों की टीम में शामिल प्रीतम कुमार, कृष्णा, निरंजन और अमरकांत ने विद्यालय के गणित एवं विज्ञान के शिक्षक आकाश सिंह के दिशा-निर्देश में काम किया था. इन छात्रों ने मिलकर खेतों में ‘खाद छींटने की मशीन’ का एक शानदार प्रोटोटाइप बनाया, जिसे विकसित भारत बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया गया था. बच्चों के इस बेहतरीन और उपयोगी मॉडल को काफी सराहा गया, जिसके बाद इसका चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया. इस सफलता को लेकर स्कूल के छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं.

हेडमास्टर समेत शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

विद्यालय के हेडमास्टर ओमप्रकाश कुमार ने छात्रों की इस अनूठी प्रतिभा की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उनमें नवाचार को लेकर उत्साह जगेगा. वहीं विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार, सरफराज अहमद, विनय कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार और शालिनी सिंह ने छात्रों की इस बड़ी कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

देश का सबसे बड़ा स्कूली हैकथॉन है विकसित भारत बिल्डथॉन

प्रखंड के वरिष्ठ शिक्षक ददन सिंह और आशुतोष मिश्र ने बताया कि वीबीबी (विकसित भारत बिल्डथॉन) शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया भारत का सबसे बड़ा स्कूली हैकथॉन है. इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान के कौशल को बढ़ावा देना है. ग्रामीण इलाके के सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के अगले पड़ाव में जगह बनाने पर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों और शिक्षाविदों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है.

Also Read: काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने संझौली में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों की ली जानकारी

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन