आज सासाराम के प्रमुख मंदिरों उमड़ेगी भीड़, जाने पट खुलने व बंद होने का समय

Updated:
विज्ञापन
मंदिर

मंदिर

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

sasaram News :रोहतास जिले के सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं. अधिकतर मंदिरों के पट चार बजे से खुल जायेंगे़  12 बजे के आसपास पट बंद रहेगा. 

1. मां ताराचंडी धाम मंदिर

मां ताराचंडी धाम मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा. इस दौरान पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी़  

2. महावीर मंदिर गौरक्षणी 

महावीर मंदिर गौरक्षणी का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा. यह पटन दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. 12 से एक बजे के बीच पट बंद रहेगा. इस दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना नहीं कर सकेंगे. मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा़  

3. प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर  

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. इस बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मन्नते मांग सकेंगे़ वहीं, प्रसाद का वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा. यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है़ 

4. सोमनाथ मंदिर 

सोमनाथ मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. यह पट रात 9:00 बजे बंद होगा. वहीं, प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा. पूजा-अर्चना के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है. 

5. गायत्री मंदिर

गायत्री मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी व मंदिर का पट रात 8:30 बजे बंद होगा. मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन व पूजा-अर्चना करें.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन