Sasaram News: खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ऐसे लोग किए जाएंगे सरकारी सुविधाओं से वंचित

Sasaram News: खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. खेतों में पराली जलाने वाले लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिए जाएंगे, इसके साथ ही उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
Sasaram News : बिहार में इस समय गेहूं फसल की कटाई शुरू हो गयी है. इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग व सासाराम जिला प्रशासन ने एक निर्देश जारी कर किसानों को एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने की अपील की है. इसकी जानकारी देते हुए सीओ विनीत व्यास ने बताया कि गेंहू कटाई के दौरान कई किसानों के खेत हार्वेस्टिंग के कारण वंचित रह जाते हैं.
पराली जलाने पर होगी FIR
इसी बीच आसपास के खेतों को नजर अंदाज कर किसान खेतों में रैपर मशीन की सहायता से भूसा बनाने का काम शुरू कर देते हैं. इससे आसपास के खेतों में खड़ी फसलों में आगलगी की संभावना बनी रहती है. इसमें किसी एक किसान के छोटी सी भूल व लापरवाही के कारण आसपास के दर्जनों किसानों का निवाला छीन जाता है. इसलिए ऐसे किसानों को हिदायत दी जाती है की अपने खेत में पराली नहीं जलाएं.
पराली जलाने वाले किसान को किए जाएंगे सरकारी सुविधाओं से वंचित
खेतों में फसल कटाई किये बगैर भूसा बनाने वाले किसानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रखंड में किसी भी मौजें में पराली जलाने की अनुमति नहीं है. पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इसके साथ ही उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सारी सुविधाओं से वंचित कर दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










