तीर्थ यात्रा बना आखिरी सफर, सासाराम में पर्यटक की मौत

Updated:
विज्ञापन
sasaram news

पुलिस कागजी कार्रवाई करती हुई

Sasaram News: जगन्नाथ पुरी और गया दर्शन के बाद वाराणसी जा रहे 76 वर्षीय पर्यटक की सासाराम में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

Sasaram News(पुनीत पांडेय): रोहतास जिला अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के एनएच-119 पर रविवार की सुबह करीब दस बजे बस से सफर कर रहे आंध्रप्रदेश के एक पर्यटक की तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी. मृतक आंध्रप्रदेश राज्य के एनटीआर जिला के यज्ञापेटा थाना क्षेत्र के सकला बाजार निवासी स्व. नागुलु के करीब 76 वर्षीय पुत्र बंडारी नागेश्वर राव बताया जा रहा है.

मृतक की पत्नी ने क्या बताया ?

मृतक की पत्नी बांडरू गोपामा ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पूर्व अपने घर से पर्यटक बस से विभिन्न 25 राज्यों के तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर निकले थे. वह जगन्नाथ पूरी से होते हुए गया पहुंचे थे. गया में पूजा अर्चना के बाद रविवार की सुबह पर्यटक बस में करीब 46 लोग सवार होकर वाराणसी के लिए निकले थे. इसी दौरान जैसे ही बस सासाराम के मां ताराचंडी के पास पहुंची. वैसे ही मेरे पति के सीने में तेज दर्द हुआ. इसके बाद साथ में मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया

फिर इसकी सूचना दरिगांव थाने की पुलिस को मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी. लेकिन, मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से परहेज किया. इस संबंध में दरिगांव एसएचओ मितेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नि ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया. लेकिन,अस्पताल में मृत्यु होने के कारण कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी.

हार्ट अटैक से हुई मौत

कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले गये. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार पर्यटक की मौत हार्ट अटैक से हुई है. पहले भी उन्हें हार्ट का अटैक आ चुका था.

Also Read: बिहार में 20 से 23 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, आंधी-बिजली और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन