बडुआ गोली कांड के एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 9 मई को हुई थी घटना

Updated:
विज्ञापन
sasaram news

सदर एसडीपीओ-1 दिलिप कुमार

Sasaram News: सासाराम के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र में हुई गोली कांड में शामिल एक आरोपी ने सासाराम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पिछले नौ मई की रात करीब नौ बजे बड्‌डी थाना क्षेत्र के बड्डुआ गांव में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना के आधार पर एसएचओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था.

विज्ञापन

Sasaram News(पुनीत पांडेय): रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में हुई गोली कांड में संलिप्त एक आरोपी ने सासाराम कोर्ट में सरेंडर किया है. आरोपी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी जगमोहन यादव के पुत्र कमल यादव उर्फ कमल बहादुर बताया जा रहा है. इसकी जानकारी शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ-1 दिलिप कुमार ने दी.

9 मई को हुआ था गोली कांड

उन्होंने बताया कि पिछले नौ मई की रात करीब नौ बजे बड्‌डी थाना क्षेत्र के बड्डुआ गांव में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना के आधार पर एसएचओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया. ज्ञात हुआ कि उक्त गांव निवासी रामराज बिंद के पुत्र दीपक बिन्द को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है, जिसे सासाराम अस्पताल ले जाया गया. जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया.

आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

इस संदर्भ में बड्डी थाना में कांड सं0 95/26, को दर्ज कराया गया है. छापामारी के क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त उक्त गांव निवासी अयोध्या चौबे के पुत्र ओमप्रकाश चौबे उर्फ मुन्ना चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में उक्त घटना के मुख्य आरोपी कमल यादव के विरूद्ध कराए जा रहे लगातार छापामारी के दबाव में आकर गत 12 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

जिसको न्यायिक हिरासत में भेजा गया. जिसे बड्डी एसएचओ के द्वारा 13 मई को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना में फायरिंग किए गए आग्नेयास्त्र के संबंध में पूछताछ करने पर उसके निशानदेही के आधार पर दिनांक 14 मई को घटनास्थल पर से फायरिंग करने के बाद भागने के दिशा में अपने घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बांसबाड़ी से एक देशी कट्टा और एक गोली को बरामद किया गया. घटना में शामिल अन्य 03 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रही है. प्रेस वार्ता में बड्डी एसएचओ रामवृक्ष कुमार, पुअनि. लखन देव पासवान व सअनि. रविन्द्र कुमार यादव शामिल थे.

Also Read: शेखपुरा जिले में तेज आंधी-पानी से मिट्टी के घर पर गिरा पेड़, परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन