सासाराम में मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्ध महिला को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 16 May 2026 3:00 PM

विज्ञापन

ए आई द्वारा बनायी गयी तस्वीर

Rohtas News: रोहतास के तिलौथू में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मॉर्निंग वॉक से लौट रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Rohtas News(राकेश कुमार): जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक के समीप शनिवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक वृद्ध महिला को बुरी तरह कुचल दिया. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

मॉर्निंग वॉक से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरी निवासी स्वर्गीय नगीना सिंह की 65 वर्षीय पत्नी मनमातो देवी रोज की तरह सुबह में टहलने निकली थीं. मॉर्निंग वॉक से घर लौटने के क्रम में जैसे ही वह इंद्रपुरी चौक के पास पहुँचीं, तभी तिलौथू की ओर से डेहरी की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

दोनों पैर बुरी तरह जख्मी, सासाराम रेफर

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कुचले गए और वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार पर चिंता जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read:बालू अनलोड करने के विवाद में हिंसक झड़प, रोहतास पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन