बालू अनलोड करने के विवाद में हिंसक झड़प, रोहतास पुलिस ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
Rohtas News

Rohtas News

जिले के तिलौथू स्थित अमझोर थाना क्षेत्र के केरपा गांव में निजी जमीन पर बालू अनलोड करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया

विज्ञापन

Rohtas News: (तिलौथू से राकेश कुमार) जिले के तिलौथू स्थित अमझोर थाना क्षेत्र के केरपा गांव में निजी जमीन पर बालू अनलोड करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते-देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया और मामले को आगे बढ़ने से रोका.

कैसे शुरू हुआ विवाद

इस संबंध में अमझोर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि केरपा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू खान के लोगों द्वारा किसी व्यक्ति की जमीन पर बालू गिराया गया था. इस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद के दौरान कुछ शरारती तत्व लाठी-डंडा लेकर एक व्यक्ति के घर पर पहुंच गये और माहौल तनावपूर्ण हो गया.हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला शांत कराया.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बॉन्ड भरवाया और आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं करने की चेतावनी दी.थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा लिये दिखाई दे रहे हैं तथा मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू खान भी नजर आ रहे हैं.

दोनों गुटों से भरवाया गया बॉन्ड

इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया प्रतिनिधि के आदमी किसी के निजी जमीन पर बालू गिरा रहे थे. मना करने पर लाठी-डंडा लेकर दूसरे पक्ष के घर तक पहुंच गये. इसकी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना कर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सजग हो गयी और गांव पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों से बांड भरवा कर छोड़ दिया और भविष्य में मारपीट या विवाद नहीं करने की चेतावनी दी.हालांकि, गांव का माहौल फिलहाल ठीक है.

Also Read: रोहतास में पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, भलूनीधाम में एक साथ गूंजी तीन शहनाइयां

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन