रोहतास के शिवसागर में विकास के दावे फेल, प्रखंड कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बदहाल गली बनी परेशानी का सबब

गली में जलजमाव की तस्वीर
विकास के दावों के बीच शिवसागर पंचायत के गिरधरीय गांव की एक गली बदहाली की कहानी बयां कर रही है. प्रखंड कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित इस गली में आज तक न पक्की सड़क बन सकी है
Rohtas News: (शिवसागर से सुजीत कुमार) विकास के दावों के बीच शिवसागर पंचायत के गिरधरीय गांव की एक गली बदहाली की कहानी बयां कर रही है. प्रखंड कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित इस गली में आज तक न पक्की सड़क बन सकी है और न ही पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था हो पाई है. जबकि गली के दोनों ओर बड़े-बड़े पक्के मकान और बहुमंजिला भवन बने हुए हैं.
हल्की बारिश में हो जाती है जलजमाव
हल्की बारिश होते ही पूरी गली कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है. जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं. सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. बच्चे स्कूल जाने में परेशान होते हैं. महिलाएं और बुजुर्ग गिरने के डर से घरों से निकलने से बचते हैं. कई बार बाइक और साइकिल सवार भी फिसलकर चोटिल हो चुके हैं.
पूरे इलाके में बदबू और गंदगी
गांव के निवासी उमेश कुमार उर्फ पप्पु कुमार ने बताया कि गली में नाली नहीं रहने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे रास्ते पर बहता है. इससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैली रहती है.बरसात के समय स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ता है.ॉ
अब भी बनी हुई है समस्या
उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या को लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि इसी गली में कई अधिकारी और कर्मचारी भी किराये के मकानों में रहते हैं. बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों का कहना है कि जब प्रखंड कार्यालय के नजदीक स्थित गली का यह हाल है तो दूर-दराज के इलाकों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.
Also Read: सासाराम में आज: आज ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, क्या रहेगा मंडी का भाव, जानिए एक क्लिक में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










