रोहतास में 16 वर्षीय किशोर लापता, पिता जड़ी बूटी बेच कर चलाता है परिवार, तलाश में पुलिस

Published by : Sakshi kumari Updated At : 14 May 2026 1:44 PM

विज्ञापन

लापता किशोर की तस्वीर

भानस थाना क्षेत्र में जड़ी बूटी बेचकर जीवन यापन करने वाले एक परिवार का 16 वर्षीय पुत्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Rohtas News: (दिनारा से उमेश कुमार) भानस थाना क्षेत्र में जड़ी बूटी बेचकर जीवन यापन करने वाले एक परिवार का 16 वर्षीय पुत्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने भानस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

झुग्गी झोपड़ी में रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला अंतर्गत रायपुरा थाना क्षेत्र के बगरही गांव निवासी विजय सिंह अपने परिवार के साथ भानस थाना क्षेत्र के समहुती पंचायत के मठिया गांव में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं. वह गांव-गांव घूमकर लोगों के बीच जड़ी बूटी बेचने का कार्य करते हैं.

बोलने और सुनने में असमर्थ है लापता किशोर

पीड़ित पिता ने बताया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 16 वर्ष बोलने और सुनने में असमर्थ है. वह शौच के लिए घर से बाहर गया था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों और कई स्थानों पर खोजबीन की.

तलाश में जुटी है पुलिस

काफी देर तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका. घटना के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका भी डरा रही है.

Also Read:

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन