Sasaram News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 729 मामलों का निबटारा

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 9:35 PM

विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज अनुज कुमार जैन ने किया

विज्ञापन

सासाराम कोर्ट. शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज अनुज कुमार जैन, सचिव कुमार कृष्णदेव, प्रधान न्यायाधीश प्रणव कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता, रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, रोहतास बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधान सिरिस्तेदार मनोज कुमार पांडेय ने किया. इस मौके सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व पक्षकार मौजूद थे. राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर फरियादियों हेतु सुरक्षा, चिकित्सा व अन्य बुनियादी सुविधाओं का पूर्ण प्रबंध किया गया था. लोक अदालत में 10 बेंचों के माध्यम से कुल 729 मामलों का निबटारा किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे ज्यादा बैंकों के पांच करोड़ रुपये के ऋणों का सेटलमेंट किया गया. इसमें बैंकों को ऑन स्पाट लगभग 1 करोड़ रुपये रिकवर हुए. राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 बेंचों पर निबटाये वादों की सूची बेंच- 1 = दावा वाद व वैवाहिक मामलों के वाद हेतु नियुक्त प्रधान न्यायाधीश प्रणव कुमार झा व अधिवक्ता मनोज कुमार पाठक ने निबटाये 15 मामले. बेंच-2 : यूनियन बैंक, यूनाइटेड बैंक, सिंडिकेट बैंक, को ऑपरेटिंव बैंक, भूमि विकास बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, हीरो फाइनेंस वगैरह बैंक हेतु नियुक्त एडीजे प्रथम पंकज मिश्रा व अधिवक्ता विश्वजीत कुमार ने निबटाये 56 मामले. बेंच-3 : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सासाराम, चेनारी, शिवसागर के मामले हेतु नियुक्त एडीजे दिनेश कुमार प्रधान व अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने निबटाये 113 मामले. बेंच-4 : डीबीजीबी बैंक के कोचस, करगहर व नोखा के मामले हेतु नियुक्त एडीजे अरविंद व अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिंह ने निबटाये 172 मामले. बेंच-5 : बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक, चोलामंडलम फाइनेंस, आइसीआईसीआइ बैंक, एचडीएफसी बैंक, आइआइएफएल बैंक व सभी फाइनेंस कंपनी हेतु नियुक्त एडीजे अनिल कुमार व अधिवक्ता विद्या शंकर सिंह ने निबटाये 70 मामले. बेंच-6 : पंजाब नेशनल बैंक सासाराम, शिवसागर, चेनारी, कोचस, करगहर, नोखा, भूमि अधिग्रहण, सर्विस पेंशन मामले एवं अन्य सिविल वाद के मामले हेतु नियुक्त एडीजे उमेश राय व अधिवक्ता ज्योति कुमारी ने निबटाये 212 मामले. बेंच-7 : सभी प्रकार के आपराधिक सुलहनीय वाद, अपने कोर्ट व सबजज प्रथम कोर्ट, एसडीजेएम कोर्ट, वन वाद, माप तौल, एनआइ ऐक्ट, मनी सूट व एसीजेएम कोर्ट के सुलहनीय मामले हेतु नियुक्त सीजेएम सचिन कुमार मिश्रा व अधिवक्ता ब्रज नंदन पांडेय ने निबटाये 24 मामले. बेंच-8 : सभी प्रकार के आपराधिक सुलहनीय वाद, सबजज तीन, ट्रैफिक चालान, बिजली वाद, टेलीफोन वाद, खनन वाद हेतु एसीजेएम शिल्पा प्रशांत मिश्रा व अधिवक्ता राधिका शर्मा ने निबटाये 19 मामले. बेंच-9 : सभी सुलहनीय क्रिमिनल वाद, जेएम प्रथम कोर्ट, मजदूर वाद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हेतु नियुक्त जेएम प्रथम गीतिका त्रिपाठी व अधिवक्ता बिंदू कुमारी ने निबटाये 39 मामले. बेंच-10 : सभी सुलहनीय क्रिमिनल वाद, अपना कोर्ट, मुंसिफ प्रथम व द्वितीय व अन्य रिक्त जेएम कोर्ट के मामलों हेतु आकाश कुमार जेएम प्रथम व अधिवक्ता श्रीराम गुप्ता ने निबटाये 09 मामले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन