बक्सर जिला पुलिस बल के सार्जेंट को डीआइजी ने किया निलंबित

Published by :PANCHDEV KUMAR
Published at :15 Apr 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
बक्सर जिला पुलिस बल के सार्जेंट को डीआइजी ने किया निलंबित

अभद्र व्यवहार करने के आरोप में हुई कार्रवाई

विज्ञापन

डेहरी. शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के बक्सर जिला पुलिस बल के सार्जेंट मनोरंजन कुमार को अधीनस्थों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में डीआइजी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया. डीआइजी डॉ सत्य प्रकाश ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सार्जेंट मेजर के विरुद्ध अधीनस्थों के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली थी. मामले की जांच बक्सर एसपी से करायी गयी. इसके बाद जांच सत्य पाये जाने पर उन्हें आज निलंबित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारियों का अधीनस्थों के साथ व्यवहार बेहतर होना चाहिए. उनके साथ अभद्रता कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन