मारपीट में 10 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट में 10 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

sasaram news. पुलिस ने मंगलवार को मारपीट के मामले में नामजद 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

फोटो-15- पुलिस की गिरफ्त में नामजद आरोपित. करगहर. पुलिस ने मंगलवार को मारपीट के मामले में नामजद 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बाबत करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गत रविवार की रात टेकारी गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष की ओर से पांच लोग और दूसरे पक्ष से पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार किये गये लोगों में बैजनाथ राम, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, विनय कुमार, संतोष कुमार, उमेश राम, शिवमुनी राम, जयमुनी राम, धर्मेन्द्र राम, रवींद्र राम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन