रोहतास: बिक्रमगंज पुलिस का त्वरित एक्शन, घंटों में बरामद हुई चोरी की बाइक, आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है. इस मामले में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है, जो रेकी कर वारदातों को अंजाम देता था.
Bikramganj Bike Theft Case Rohtas : रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया. रजिस्ट्री कार्यालय के समीप से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली गई है. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.
Rohtas News : चोरी के कुछ घंटों में आरोपी दबोचा
प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह नियमित भ्रमण के दौरान उन्हें बाइक चोरी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम, डायल-112 और बाइक मोबाइल टीम को सक्रिय कर संभावित मार्गों पर घेराबंदी कराई गई. त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी के घर से बरामद हुई स्प्लेंडर बाइक
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने धावा पुल के समीप रहने वाले सुमित कुमार, पिता जय प्रकाश भगत के घर पर छापेमारी की. वहां से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक (बीआर 24 टी 91520) बरामद कर ली गई. पुलिस ने बाइक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ऑटो चलाने के दौरान करता था रेकी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ऑटो चालक है. वह ऑटो चलाते समय विभिन्न स्थानों की रेकी करता था और मौका मिलने पर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं. उसके संभावित साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पुलिस की कार्रवाई की लोगों ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने घटना के दिन ही बाइक बरामद होने और आरोपी की गिरफ्तारी पर बिक्रमगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










