रोहतास: बिक्रमगंज में भूमिहीनों को बासगीत पर्चा तो सासाराम में PM पोषण कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
ध्वजारोहण में शामिल शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सासाराम में पीएम पोषण योजना के जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया।
Rohtas News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहतास जिले में शनिवार को उत्साह और देशभक्ति के माहौल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. बिक्रमगंज के इंटर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. वहीं सासाराम स्थित पीएम पोषण योजना के जिला कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार रौशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. दोनों स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया.
बिक्रमगंज में एसडीएम ने फहराया तिरंगा, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
बिक्रमगंज के इंटर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीएम दिलीप कुमार ने पहली बार अनुमंडलाधिकारी के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यों का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने आम नागरिकों से बिक्रमगंज नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया, जहां एसडीएम ने दर्जनों भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया. ( प्रमोद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

बिक्रमगंज में विभिन्न संस्थानों में भी फहराया गया तिरंगा
(संतोष चंद्रकांत की रिपोर्ट ) स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों में भी ध्वजारोहण हुआ. डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने डीएसपी आवास, नगर परिषद में सभापति मनोरंजन सिंह, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह, व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम सागर और बार एसोसिएशन में अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने तिरंगा फहराया.
अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. अभिनंदन कुमार, अंजवित सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राम, वीर कुंवर सिंह कॉलेज में प्राचार्य डॉ. फुलेंद्र सिंह, नागेंद्र झा महिला कॉलेज में प्रो. बलिराम मिश्र और इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज में प्राचार्य उपेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया. डीएवी सेमरा, डीपीएस धावा, संत एस.एन. ग्लोबल स्कूल, पीपीपीएस, एसबीडी पब्लिक स्कूल और डीके डॉल्फिन स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया.
पीएम पोषण कार्यालय में भी सम्मानपूर्वक फहराया गया तिरंगा
सासाराम स्थित पीएम पोषण योजना के जिला कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार रौशन ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील
ध्वजारोहण के बाद डीपीओ रवि कुमार रौशन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश के गौरव, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है. स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की.
बच्चों तक पारदर्शिता से पहुंचे पीएम पोषण योजना का लाभ
डीपीओ ने कहा कि पीएम पोषण योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है. योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए, ताकि इसका लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके.
कार्यक्रम में डीईओ मदन राय, डीपीएम विजय प्रसाद, अकाउंटेंट मृत्युंजय कुमार भौमिक, डीआरपी पूर्णमासी राम, ऑपरेटर बलवंत कुमार, बीआरपी किरण कुमारी पाठक, पूनम श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, ललन पासवान, अमित कुमार, शिव शंकर राम, किसुन जी, नरेश जी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









