रोहतास: काराकाट में BEO मनोज कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, अरविंद कुमार ने संभाली शिक्षा व्यवस्था की नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
1 - काराकाट निवर्तमान बीईओ के विदाई में मौजूद अधिकारी व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

1 - काराकाट निवर्तमान बीईओ के विदाई में मौजूद अधिकारी व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के काराकाट में शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार को विदाई दी गई, जहां उनके कार्यकाल की सराहना हुई. नवपदस्थापित बीईओ अरविंद कुमार का स्वागत किया गया और उनसे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई गई.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण शिक्षा केंद्र गोडारी में मंगलवार को निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसी मौके पर नवपदस्थापित बीईओ अरविंद कुमार का स्वागत भी किया गया.

मनोज कुमार के कार्यकाल की हुई सराहना

कार्यक्रम में वक्ताओं ने निवर्तमान बीईओ मनोज कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया. शिक्षकों और अधिकारियों ने उनके बेहतर कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

नए बीईओ अरविंद कुमार का हुआ स्वागत

विदाई समारोह के दौरान नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने उनसे प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई.

BDO संजीत कुमार ने की समारोह की अध्यक्षता

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने किया. इस दौरान निवर्तमान बीईओ मनोज कुमार को अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया.

कई अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिक्रमगंज के बीईओ रोहित कुमार, डीडीओ काराकाट लालमोहर राम, डीडीओ नासरीगंज बिंदू कुमार, प्रधानाध्यापक राजनाथ राम, सुशील गुप्ता, काशीनाथ राम, जाकीर हुसैन, एमडीएम प्रभारी काराकाट संतोष कुमार, लेखापाल रविकांत, मजहर हुसैन, जावेद अंसारी, रजनीकांत तिवारी, सुधीर पांडे, आविद हुसैन, प्रेम रंजन, अनिल कुमार पासवान, किशू कुमार सिंह सहित कई अधिकारी, प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन