बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

SASARAM NEWS.दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज पथ पर अशोक कुमार जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

एके जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के पास हुई घटना

फोटो-2- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण.

ए- दर्द से कराहता घायल युवक ददन शर्मा.प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज पथ पर अशोक कुमार जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल डेहरी भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कछवा थाना क्षेत्र के भड़कुडिंया गांव निवासी कौशल साह का 22 वर्षीय बेटा प्रीतम कुमार व अरवल जिला अंतर्गत कलेर थाना क्षेत्र के अगनौर गांव निवासी स्व. लाल बहादुर साह का बेटा सोनू कुमार रिश्ते में ममेरे- -फुफेरे भाई हैं. जो एक ही बाइक पर सवार होकर नासरीगंज से बेरकप गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. वो लोग जैसे ही एके जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे दुर्घटना का शिकार हो गये. इसमें भड़कुड़ियां गांव के सोनू की मौत हो गयी और अरवल का सोनू घायल हो गया. जबकि ऑटो में सवार इंद्रपुरी थाना क्षेत्र पतपुरा गांव निवासी ददन शर्मा भी घायल हो गये.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में दरिहट थानाध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं बाइक और ऑटो को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. इधर, जैसे ही सोनू की मौत की खबर भड़कुड़िया गांव में पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया और मृतक के घर में चीख पुकार मच गयी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन