sasaram News : इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों व सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी

Updated:
विज्ञापन
sasaram News : इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों व सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी

इंद्रपुरी बराज पर मंगलवार को 28198 क्यूसेक, सोमवार को 38407 क्यूसेक व रविवार को 64031 क्यूसेक पानी उपलब्ध

विज्ञापन

इंद्रपुरी. मंगलवार की सुबह आठ बजे इंद्रपुरी बराज पर 28198 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. वहीे, सोमवार की सुबह आठ बजे 38407 क्यूसेक व रविवार की सुबह आठ बजे 64031 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. इस संबंध में आयोजन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल डेहरी के कार्यपालक अभियंता भारती रानी ने बताया कि वर्तमान बराज पर पानी की कमी नहीं है. यहां से सभी लिंक नहरों में पानी दिया जा रहा है. मंगलवार की सुबह आठ बजे बराज पर 28198 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. वहीं, सोमवार की सुबह आठ बजे बराज पर 38407 क्यूसेक व रविवार की सुबह आठ बजे बराज पर 64031 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. मंगलवार को बराज पर पानी का लेवल 355 फीट है. यहां से पूर्वी संयोजक नहर में 3001 क्यूसेक, पश्चिमी संयोजक नहर में 5514 क्यूसेक व पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 1207 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है. बराज पर पानी का लेवल मेंटेन रखकर बराज के 69 गेटों में 10 गेटों को खोलकर सोन नदी में 18476 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज जा रहा है. रिहंद जलाशय से 7777 क्यूसेक पानी बराज को मिला है. वहीं, वाणसागर जलाशय से पानी बराज को प्राप्त नहीं हुआ है. सोमवार की सुबह आठ बजे बराज पर 38407 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. बराज पर पानी का लेवल 355 फिट मेंटेन रखकर बराज से पूर्वी संयोजक नहर में 3004 क्यूसेक, पश्चिमी संयोजक नहर में 5203 क्यूसेक व पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 1213 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था. बराज के 69 गेटों में 10 गेटों को खोलकर सोन नदी में 28987 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था. रिहंद जलाशय से 7777 क्यूसेक पानी बराज को मिला था. वही बाणसागर जलाशय से बराज को पानी प्राप्त नही हुआ था. रविवार की सुबह आठ बजे बराज पर 64031 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. बराज पर पानी का लेवल 355 फीट मेंटेन रखकर बराज से पूर्वी संयोजक नहर में 3011 क्यूसेक, पश्चिमी संयोजक नहर में 5206 क्यूसेक व पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 1207 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था. बराज पर पानी का लेवल मेंटेन रखकर बराज के 69 गेटों में 16 गेटों को खोलकर सोन नदी 54607 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था. रिहंद जलाशय से 7520 क्यूसेक व वाणसागर जलाशय से 1327 क्यूसेक पानी बराज को मिला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन