तीन महीने बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन
तीन महीने बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग

करगहर निवासी अजय कुमार सिंह का बेटा कौशल किशोर मौर्या गत तीन माह से लापाता

विज्ञापन

फोटो-7- लापाता युवक कौशल किशोर मौर्या. प्रतिनिधि, करगहर करगहर निवासी अजय कुमार सिंह का बेटा कौशल किशोर मौर्या गत तीन माह से लापाता है. लेकिन, अब तक लापाता युवक का सुराग नहीं मिल पाया है. युवक के माता माता किसी अनहोनी को लेकर संसकित है. जैसे-जैसे समय बितता जा रहा है उनकी बैचैनी बढ़ती जा रही है. वे आये दिन स्थानीय थाने से लेकर पुलिस के वरीये अधिकारियों के पास चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं. लापाता युवक कौशल किशोर मौर्या के पिता अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरा बेटा गत नौ अगस्त की रात 11 बजे से लापाता है. इस संबंध में मेरे द्वारा करगहर थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. लेकिन, अब तक पुलिस मेरे बेटा को ढूंढने में असफल रही है. उन्होंने आम जन मानस से अपने बेटे को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा अगर किसी व्यक्ति को मेरा बेटा दिखाई पड़े, तो वे मेरे मोबाइल नंबर 9955507377 और 9065018733 पर सूचित कर सकते हैं. वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी टू कुमार वैभव ने कहा कि लापाता युवक के पास मोबाइल उपलब्ध नही होने के चलते पुलिस को परेशानी हो रही है. इसके वाबजूद युवक के फोटो के आधार पर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन