16 की उम्र में Boxing Ring की Queen बनी रोहतास की खुशी, Gold जीतकर अब National की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 2 : सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर में स्वर्ण पदक जीतने वाली नारायण वर्ल्ड स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी. | Prabhat Khabar Network

नारायण वर्ल्ड स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी ने सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की है।

विज्ञापन

Rohtas News : जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी ने प्रतापगढ़ के न्यू एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पूर्वी जोन सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खुशी ने अंडर-17 आयु वर्ग के 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

दमदार प्रदर्शन से जीता स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता के दौरान खुशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर बॉक्सिंग कौशल और रणनीति का प्रदर्शन किया. उनके आत्मविश्वास और शानदार खेल ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया. लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह मजबूत कर ली.

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

खुशी की इस उपलब्धि पर नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह, बॉक्सिंग कोच अंकिता तिर्की, प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी. निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि खुशी की सफलता उसकी निरंतर मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है. स्कूल प्रबंधन ने शुरुआत से ही उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग दिया है.

उन्होंने कहा कि खुशी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उसकी सफलता से स्कूल के साथ-साथ परिवार और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है.

हरियाणा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

खुशी कुमारी अब अगले महीने हरियाणा में आयोजित होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग गेम्स 2026 में हिस्सा लेंगी. स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जतायी कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खुशी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी. उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों और उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

Also Read : रोहतास में पेपरलेस निबंधन के विरोध में दस्तावेज नवीसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जमीन की खरीद-बिक्री पर पड़ा असर



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन