दो बेटों के साथ मुखिया पति गिरफ्तार

Updated at : 28 Apr 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
दो बेटों के साथ मुखिया पति गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पुलिस बल पर किये गये जानलेवा हमले के मामले में नामजद मुखिया पति और दो बेटों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

करगहर. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पुलिस बल पर किये गये जानलेवा हमले के मामले में नामजद मुखिया पति और दो बेटों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह करगहर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में कल्याणपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी के पति अभिमन्यु पासवान और उनके दोनों बेटे विकास पासवान और चंद्रशेखर पासवान उर्फ आजाद पासवान शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गत 31 दिसंबर 2023 को शराब के मामले में नामजद आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर मुखिया उषा देवी, उनके पति अभिमन्यु पासवान, दोनों बेटों विकास पासवान और चंद्रशेखर पासवान सहित एक दर्जन लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर पुलिस का हथियार छीनने का प्रयास किया था. इसमें एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को चोटें भी आयी थीं. इसके बाद पुलिस ने मुखिया उषा देवी, उनके पति अभिमन्यु पासवान, दोनों बेटों सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के अगले दिन ही पुलिस ने कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर मुखिया सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. वहीं, उक्त कांड में फरार चल रहे मुखिया पति और दोनों बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन